प्रयागराज: तिरंगा यात्रा में शामिल युवक की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी अंतर्गत डभांव सनई का पूरा मार्ग पर शुक्रवार शाम करंट लगने से तिरंगा यात्रा में शामिल युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रा रोक कर सभी दुकान पर चाय पी रहे थे। उस दौरान युवक डीजे पर था। उसके हाथ में स्टील के रॉड में लगा झंडा था जो हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया।

नैनी के मड़कैनी, मड़ौका उपरहार निवासी ओम प्रकाश उर्फ मिथुन का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई तिरंगा में शामिल था। यात्रा जब डभांव सनई का पूरा मार्ग पर पहुंची तो एक दुकान पर सभी रुक गए और चाय पीने लगे। उस समय आदर्श डीजे के ऊपर था और हाथ में स्टील की पाइप में लगा झंडा लिए था।

अचानक झंडे का पाइप ऊपर जा रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। लोग भागने लगे। आनन फानन में लोग उसे स्वरूप रानी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी जैसे ही उसके घर पहुंची कोहराम मच गया। मां पार्वती तो दहाड़े मारकर रोने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। बताया जाता है की आदर्श बाइक मिस्त्री का काम करता।था। वह पांच भाई बहन में तीसरे नंबर का था। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:-Republic Day 2024: देशभक्ति के हर्षोल्लास में डूबा उत्तर प्रदेश, झांकियों ने मोहा मन, देखें मनमोहक तस्वीरें और Video

संबंधित समाचार