आगरा: धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, फ्लैट की दीवार गिरने से चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेण्डर फट जाने से चार लोग घायल हो गए। सिलेंडर के धमाके से फ्लैट की एक दीवार उधड़ कर गिर पड़ी। पुलिस ने बताया कि शास्त्रीपुरम में निर्बल आय योजना के तहत बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, जिससे उसमें रह रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया।

उन्होंने बताया कि दिलीप नामक व्यक्ति के घर में तीन सिलेंडर रखे थे। छोटे सिलेंडर में धमाका हुआ है। दो सिलेंडर सही मिले हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, चारों करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए।

थाना प्रभारी ने चार फ्लैटों के ढह जाने की सूचना को निराधार बताते हुये कहा कि केवल एक फ्लैट जिसमें सिलेंडर फटा, उसकी एक दीवार उधड़ गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:-Republic Day 2024: देशभक्ति के हर्षोल्लास में डूबा उत्तर प्रदेश, झांकियों ने मोहा मन, देखें मनमोहक तस्वीरें और Video

संबंधित समाचार