Kannauj में अखिलेश यादव बोले- एनडीए में नहीं जाएंगे नीतीश, इंडिया को करेंगे मजबूत
कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँचे।
कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।
कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां बड़ा बयान दिया। कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।
बिहार में चल रही सियासी सरगर्मी को लेकर साफ किया कि नीतीश कुमार किसी हालत में एनडीए में नहीं जायेंगे। वह आई एन डी आई ए में रहकर ही गठबंधन को मजबूती देंगे।
अखिलेश चंदुआहार फकीरेपुरवा में आयोजित पीडीए की चौपाल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ज्ञानवापी सर्वे पर कहा कि सरकार यह इसलिये कर रही है, क्योंकि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अपनी नाकामी छिपाने के लिये ये ऐसे ही कदम उठाएंगे।

हमारे भाईचारे और एकता का तानाबाना तोड़ने की साजिश है ये। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर तंज कसते हुये अखिलेश यादव ने कहा की किसानों से पैसे लेकर विकसित भारत योजना चला रहे थे।
ममता बनर्जी के बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने पर कहा कि कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है छोटे दलों को साथ लाने की। यूपी में गठबंधन पर कहा कि बहुत मजबूत गठबन्धन है। ये गठबंधन सीट का नही, जीत का गठबंधन है।
अखिलेश ने फकीरपुरा गांव में जनपंचायत में कहा कि यहां कई मतदाताओं ने नाम जिंदा होने के बाद भी काट दिये गए। प्रदेश में बड़ी संख्या पर सपा समर्थकों के वोट काटे जाने पर सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

उन्होनें कहा कि ये हमारा आपका वोट काटकर जीतते हैं। चुनाव आयोग पर तंज कसते हुये कहा कि यह बहुत बड़ा तमाचा है चुनाव आयोग पर। जो कहता है कि हम वोटिंग बढाना चाहते हैं।
कन्नौज की कई बड़ी योजनाओं के बन्द होने पर भी पूर्व सीएम ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर तंज कसा और फकीरपुरा के बन्द प्लांट को चालू करने के लिए कहा कि अगर हमसे दिक्कत है तो हमारा नाम हटा दो, लेकिन सरकार इन गरीबों के घर मे रोशनी तो कर दे।
जीके में करीब 2 घण्टे रुकने कब बाद अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश देकर वापस चले गये।
