Kanpur Dehat: अज्ञात लोगों ने किसान का ईंट-पत्थर से सिर कुचला; मौत, ट्यूबवेल पर पड़ा मिला शव...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में अज्ञात लोगों ने किसान की हत्या कर दी।

एक किसान की अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। किसान का शव ट्यूबवेल के पास मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियन पुरवा भिखनापुर में एक किसान की अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। किसान का शव ट्यूबवेल के पास मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पुराने विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।

एएसपी राजेश पांडे ने बताया कि कुरियन पुरवा निवासी किसान मंगली प्रसाद (60) पुत्र रामलाल भिखनापुर निवासी ने कृष्ण बिहारी के खेत बटाई पर लिए थे। रोज की तरह गुरुवार रात में वह खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर लेटे थे। देर रात अज्ञात लोगों ने मंगली की ईंट और पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। 

आज सुबह जब गांव के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पुराने विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच जारी है।

एएसपी राजेश पांडे ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Etawah: वन विभाग व STF की टीम ने पक़ड़े चार तस्कर; 745 जीवित कछुए बरामद, बाजार में करोड़ों रुपये कीमत

संबंधित समाचार