Etawah: वन विभाग व STF की टीम ने पकड़े चार तस्कर; 745 जीवित कछुए बरामद, बाजार में करोड़ों रुपये कीमत....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में चार कछुआ तस्कर पकड़े गए।

एस टी एफ और वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाए जा रहे बिलुप्त प्रजाति के 745 कछुए किए बरामद। चार कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है।

इटावा, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के मौके पर इटावा वन विभाग की टीम ने बड़ी तादाद में बिलुप प्रजाति सुंदरी के 745 जीवित कछुए बरामद करने में सफलता पाई है और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस सफलता में वन विभाग की टीम के साथ साथ एस टी एफ की बड़ी भूमिका है। 

ये तस्कर मैनपुरी जनपद से इन कछुओं को लेकर आ रहे थे और यहां से पश्चिम बंगाल ले जाकर अंतरास्ट्रीय सत्र पर थाईलैंड और अन्य देशों में भेजते थे। जन्हा इनकी कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। ये तस्कर खास तौर से ऐसे दिन चुनते थे, जब जनपदीय पुलिस अपने कार्यक्रम में व्यस्त हो और ये आसानी से इन्हें बाहर ले जा सकें। 

शुक्रवार के दिन भी इन्होंने 26 जनवरी का दिन चुना लेकिन ये एस टी एफ के रडार पर थे और स्थानीय बन विभाग की टीम के साथ आधी रात करीब 1:30 बजे एसटीएफ की टीम ने खेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें  गोविंद कंजर पुत्र मुकेश कंजर निवासी गिहार कॉलोनी थाना करहल जनपद मैनपुरी, और गोपी कंजर पुत्र वीरेंद्र कंजर निवासी उपरोक्त व इसका तीसरा साथी विक्की कंजर पुत्र राजकुमार निवासी गिहार कॉलोनी थाना भरथना जनपद इटावा और सुनील तिवारी पुत्र जय नारायण निवासी नगला कलेह थाना बकेवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

वही वन विभाग के डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया है कि एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी जिसके उपरांत चार लोगों को पुलिस ने पड़कर जांच प्रताप शुरू की है। इनके पास से 745 सुंदर प्रजाति के कछुए की बरामद हुए हैं। इसमें विक्की कंजर के पिता राजकुमार भी पहले कई मामलों में जेल जा चुके हैं जिनका इतिहास एसटीएफ की टीम खगालने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस; स्कूलों में हुआ ध्वजारोहण, बच्चे बोले- 'भारत माता की जय'...

संबंधित समाचार