पद्मश्री मिलने पर बोले गौरव खन्ना- मैं नए खिलाड़ियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइएमएस), लखनऊ के निदेशक डॉ. राधा कृष्ण धीमान और भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना उत्तर प्रदेश के उन 12 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए गौरव खन्ना ने  कहा, ‘‘मुझे (बृहस्पतिवार को) दोपहर में एक फोन आया जिसमें मुझे पुरस्कार के बारे में बताया गया। मेरा प्रयास नए खिलाड़ियों की पहचान करना, पैरालंपिक में भारत के प्रदर्शन में सुधार करना और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों में विजेता की पहचान करना है।’’ डॉ. धीमान वर्तमान में हेपेटोलॉजी के प्रोफेसर और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइएमएस), लखनऊ के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 

अन्य पुरस्कार विजेताओं में खलील अहमद (कला), नसीम बानो (कला), गोदावरी सिंह (कला), उर्मिला श्रीवास्तव (कला), बाबू राम यादव (कला), सुरेंद्र मोहन मिश्रा (मरणोपरांत - कला), राम चेत चौधरी (विज्ञान और इंजीनियरिंग), राधे श्याम पारीक (चिकित्सा), राजाराम जैन (साहित्य और शिक्षा) और नवजीवन रस्तोगी (साहित्य और शिक्षा) शामिल हैं। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले वाराणसी के शिल्पकार गोदावरी सिंह पिछले कई वर्षों से खिलौने बनाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने लकड़ी के खिलौना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का काम किया है। 

सिंह ने कहा, ‘‘मुझे कल रात खबर मिली। यह गर्व का क्षण है। मुझे सम्मान मिला, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी), (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) जी का धन्यवाद देता हूं।’’ मुरादाबाद के पीतल शिल्पकार बाबू राम यादव ने बताया कि वह 1962 से यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह काम एक सरकारी संस्थान में सीखा था। हमारे गुरु श्री अमर सिंह जी वहां थे। मैंने उनसे यह काम सीखा।’’ 

इस सवाल पर कि पद्मश्री की घोषणा हो चुकी है और पूर्व में दिलशाद हुसैन साहब को यह पुरस्कार मिला था, इससे व्यापार को क्या फायदा होगा? यादव ने कहा, ‘‘इससे कारोबार को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। अगर भारत सरकार हमारा समर्थन करती रहे और अगर (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी हमारे साथ खड़े रहें तो देश-विदेश में इसे बड़ी सफलता मिलेगी।’’ 

यह भी पढ़ें:-स्वतंत्रता सेनानियों का ही पुरुषार्थ है जो स्वतंत्र भारत विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित कर पा रहा है- बोले सीएम सीएम योगी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता