गणतंत्र दिवस परेड में उत्साह से लबरेज दिखे मंत्री नितिन अग्रवाल, फहराया तिरंगा
हरदोई, अमृत विचार। पूरे देश में शुक्रवार को 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। हरदोई पुलिस लाइन में इस मौके पर राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल उत्साह से लबरेज दिखे। उन्होंने तिरंगा झंडा फहराया और पुलिस के जवानों से भी मिले।
जिले में गणतंत्र दिवस गांव से लेकर शहर तक पूरे उल्लास से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जहां राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहणकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जबकि जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। सुबह नगर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

इसके अलावा तमाम निजी व सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की सभी को कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाई गई।
ये भी पढ़ें -भीषण ठंड के चलते हरदोई में बंद किये गए स्कूल, DM ने दिया ये आदेश
