रायबरेली : रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर,चालक-परिचालक गंभीर
रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार को घने कोहरे का सड़क पर जबरदस्त असर दिखा। रायबरेली- कानपुर मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-कानपुर मार्ग के सैबसी गांव के पास कानपुर की तरफ से आ रही परिवहन विभाग की रायबरेली डिपो की बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गईं। हादसे के समय बस पर कोई सवारी नही थी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर वाहनों की भिंडत की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो के साथ पहुंची पुलिस ने घायल चालक धर्मेंद्र अवस्थी व परिचालक आनंद को एम्बुलेंस से सीएचसी लालगंज भिजवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गईं पुलिस ने रास्ता साफ करा आवागमन शुरु कराया।
स्थानीय लोगो ने बताया कि बस गलत दिशा में थी नही तो यह घटना न घटती। वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल शिवशंकर ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। आवागमन में कोई दिक्क़त नही है।
ये भी पढ़ें -डीपफेक का शिकार हुईं मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट, आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
