मुरादाबाद : कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित, लोकल ट्रेनों के विलम्ब से यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घने कोहरे की वजह से छोटी दूरी की लोकल ट्रेनों के विलम्ब से यात्री परेशान हैं। दैनिक यात्री इन ट्रेनों के विलम्ब से दुखी हैं। सच तो यह है कि रेलवे में समय से ट्रेन चलाने के दावे के बीच शनिवार को सहारनपुर तक जाने वाली मेंमू 57 मिनट, गजरौला स्पेशल 50 मिनट, नजीबाबाद स्पेशल 43 मिनट विलम्ब से चली। 

उधर, इंटरसिटी के यात्रियों को 2 घंटे 22 मिनट इंतजार करना पड़ा। अमृतसर क्लोन 1 घंटे 40 मिनट, राप्ती गंगा 1 घंटे 5 मिनट, गरीब रथ एक घंटा 55 मिनट, उपासना एक्सप्रेस 1 घंटा 31 मिनट, राजधानी एक घंटा 41 मिनट की देरी से चल रही है जबकि, दून एक्सप्रेस 10 घंटा 11 मिनट, सद्भावना 9 घंटा 43 मिनट, सरजू यमुना 5 घंटा 15 मिनट गरीब नवाज 3 घंटा 22 मिनट, लिंक एक्सप्रेस 7 घंटा 38 मिनट, अप साइड की अवध असम 3 घंटा 50 मिनट, जनसाधारण एक्सप्रेस 10 घंटा 4 मिनट तथा अमरनाथ एक्सप्रेस 6 घंटा 45 मिनट की देरी से चल रही है।

ये भी पढ़ें : पीतल की नक्काशी ने दिलाया देश का सर्वोच्च सम्मान, मुरादाबाद के बाबूराम को मिला पद्मश्री

संबंधित समाचार