अयोध्या : उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने छोड़ी छाप
अयोध्या, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया गया। श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय अयोध्या में मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ विक्रम प्रसाद पांडेय और विशिष्ट अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहे। ध्वजारोहण के पश्चात शिक्षकों को सम्मानित करते हुए राष्ट्र की उन्नति का संकल्प लिया गया। राजकीय अधिवक्ता सुभाष त्रिपाठी, रोहित पांडे , सचिन दुबे, महाविद्यालय प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय पार्षद विनय जायसवाल और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल व अयोध्या बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कनक किड्स की निदेशक डॉ मधु त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। हेडमिस्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी और इंचार्ज प्रीति सिंह ने संयोजन किया। सरयू इंटरनेशनल के चेयरमैन डॉ संजय तिवारी और सलाहकार हेडमिस्ट्रेस सोनल शुक्ला ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों से सबको मोह लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र - छात्राएं मौजूद रहे। दोनों स्कूलों में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी में अतिक्रमण पर एक्शन जमुरिया नाला और रेठ नदी के किनारे ध्वस्त होंगे 248 निर्माण
