अमेठी: छुट्टा गोवंश ने ग्रामीण परेशान, 60 से अधिक अन्ना जानवरों को ब्लाक परिसर में किया कैद, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के खरेथू मजरे नेवादा कनू निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को संग्रामपुर ब्लाक के अंदर आवारा पशुओं को बंदकर संरक्षित किये जाने की मांग करते हुए ब्लाक गेट का ताला बंदकर घंटोंं प्रदर्शन किया। ब्लाक कर्मचारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोलकर प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं संग्रामपुर विकासखंड में किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने की सरकारी दावों की पोल भी खुलती नजर आ रही है।

शनिवार की सुबह संग्रामपुर विकासखंड के खरेथू निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से परेशान होकर अपनी उपज बचाने के लिए 60 से अधिक आवारा पशुओं को खदेड़कर संग्रामपुर ब्लॉक के अंदर बंदकर करीब एक घन्टे से अधिक प्रदर्शन किया। मौके पर ग्राम सचिव व ब्लाक कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि ग्राम सभा के सभी आवारा पशुओं को जल्द ही संरक्षित किया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर ब्लॉक गेट का ताला खोल दिया।

ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से संग्रामपुर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि हम लोगों ने दो बार आवारा गोवंशों को पकड़कर ग्राम सचिव व ब्लाक कर्मचारियों को सूचना दी  थी। जिसके बाद भी कोई कर्मचारी देखने नहीं गया। अंत में हम सब ग्राम वासी मिलकर परेशान होकर समस्त गोवंशों को ब्लॉक परिसर में लाकर छोड़ दिया है, और मांग की कि समस्त गोवंशों को संरक्षित किया जाए।

ग्रामीण देवी चरण सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कई बार ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक कर्मचारियों को सूचना दी गई थी। लेकिन ग्राम सचिव व ब्लाक कर्मचारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर परेशान होकर आवारा पशुओं को खदेड़कर ब्लॉक के अंदर सुरक्षित करने के लिए लाया गया है।

संग्रामपुर बीडीओ शिवपूजन भारती ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लाये गये पशुओं को पकड़कर सोनारीकनू गौशाला में संरक्षित किया जाएगा। ग्राम सचिव प्रवीण त्रिपाठी को टीम लगाकर सभी गोवंशों को पड़कर गौशाला भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।

Untitled-3 copy

यह भी पढें: लखनऊ: यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा-कांग्रेस में बनीं सहमति

संबंधित समाचार