मिर्जापुर: दुकानदार से दुर्व्यवहार पर एसपी हुए सख्त, तत्काल प्रभार से आरक्षी को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी मीरजापुर अभिनंदन ने शनिवार को थाना विन्ध्याचल पर आरक्षी रामविलास पासवान को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि वह विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे, जिससे सम्बन्धित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरक्षी रामविलास पासवान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है। 

पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को दो टूक चेतावनी दी है कि वर्दी की गरिमा को गिराने और आमजनों के प्रति गलत आचरण की शिकायत पर ऐसी ही कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढे़ं: अमेठी: छुट्टा गोवंश ने ग्रामीण परेशान, 60 से अधिक अन्ना जानवरों को ब्लाक परिसर में किया कैद, हड़कंप

संबंधित समाचार