Fatehpur Accident: बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा... मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत।

कोहरे के कारण बेकाबू वाहन ने युवक को कुचल दिया और मौके से भाग गया। सड़क किनारे मृत पड़े युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। कोहरे के कारण बेकाबू वाहन ने युवक को कुचल दिया और मौके से भाग गया। सड़क किनारे मृत पड़े युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार मोड़ ओवरब्रिज के पास सुबह सड़क पार करते समय एक युवक राम जी तिवारी निवासी हाजीपुर औंग को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।

परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मामा रज्जन द्विवेदी ने बताया कि भांजा अपने मौसी के घर गया था। वहीं से लौटते समय किसी वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे के बाद मां सुभद्रा देवी और बहन का रो रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बदहाल सरकारी सुविधाएं: दो घंटे तड़पता रहा मरीज, ऑक्सीजन न मिलने से हुई मौत, सवालों के घेरे में अस्पताल प्रशासन

संबंधित समाचार