अयोध्या: राहुल व प्रियंका से अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। हाथरस जाते समय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से पुलिस की अभद्रता से गुस्साए कांग्रेसी सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करने लगे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानन्द पाठक एवं प्रदेश सचिव/प्रभारी अयोध्या हनुमंत विश्वकर्मा …

अयोध्या, अमृत विचार। हाथरस जाते समय राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से पुलिस की अभद्रता से गुस्साए कांग्रेसी सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करने लगे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानन्द पाठक एवं प्रदेश सचिव/प्रभारी अयोध्या हनुमंत विश्वकर्मा पार्टी कार्यालय में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। साथ ही किसान कानून के विरोध में गांधी जयंती पर ब्लॉक स्तरीय धरना की तैयारी के संबंध में बैठक कर रहे थे।

तभी जानकारी के अनुसार हाथरस प्रकरण पर बेटी के घर जाते समय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को योगी सरकार के इशारे पर पुलिस जबरन रास्ते में रोककर उनके साथ धक्का-मुक्की की। जिससे वह गिर गए। उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यह सुनते ही अयोध्या कांग्रेसजन पुलिस के दुर्व्यवहार पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते सड़क पर आ गए। जब जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है। योगी सरकार इस्तीफा दो इस्तीफा दो आदि नारे लगाने लगे।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े। रिकाबगंज चौराहे से आगे बढने पर सीओ ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। जिससे नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। सभी को पुलिस लाइन ले गई।

कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि प्रदर्शन कर गिरफ्तार होने वालों में प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव/प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी, संजय तिवारी, वेद सिंह कमल, अनिल सिंह, शरद शुक्ला, अजमल खलील, अब्दुल हकीम, उमेश उपाध्याय, शैलेंद्र पाण्डेय, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, बसंत मिश्रा, महंत जय मंगल दास, शैलेश शुक्ला, आरिफ आब्दी, मोहम्मद अहमद टीटू, नंद कुमार सोनकर, राजदेव वर्मा, बलवीर सिंह कोरी,रजनीश शर्मा,सैय्यद फसलें,अजीत वर्मा,श्रीनिवास शास्त्री,शिवम पांडे,अमरजीत रावत,अमरीश कौशल आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार