बदायूं: कोहरा बना काल...डंपर की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शनिवार सुबह बिसौली क्षेत्र में आंवला रोड पर हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार। खेत से काम करके लौट रहे किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। घायल को सीएचसी पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर बिहारीपुर निवासी छत्रपाल खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार शाम वह खाना खाने के लिए खेत से घर पर जा रहे थे। वह आंवला रोड पर पहुंचे। जहां घना कोहरा था। रोड पार करते समय डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने डंपर रोका और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। चालक को हिरासत में लेकर डंपर को थाने पर खड़ा कराया। छत्रपाल को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्रपाल के बेटे हरज्ञान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे, गेंद ढूंढने गड्ढे में पहुंचे तो उड़ गए होश...जानिए मामला

संबंधित समाचार