लखनऊ: हमलावरों ने जिम में घुस युवक और ट्रेनर को पीटा, आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही कैमरे
लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई इलाके में जिम में घुसे हमलावरों ने एक युवक और ट्रेनर पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना अंतर्गत जगतखेड़ा निवासी मनोज कुमार ने बताया उसका बेटा युवराज रायबरेली रोड स्थित एक जिम में व्यायाम करने जाता है। रोज की तरह ही वह 24 जनवरी को भी जिम पहुंचा था। जहां पर बाबू खेड़ा निवासी कुछ युवक पहुंचे और रॉड से बेटे पर हमला कर दिया। व्यायाम करा रहे ट्रेनर व अन्य लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया।
इस पर हमलावरों ने जिम ट्रेनर को भी पीट दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। सिर पर चोट आने से युवराज गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया मामले में जीतू और सिद्धार्थ के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक उमड़ा सैलाब
