आगरा: कचरा निकाल रही जेसीबी की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में नाले की सफाई कर रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आगरा के मदनमोहन गेट थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि डॉ. सरोजनी नॉयडू मेडिकल कॉलेज परिसर में जेसीबी मशीन नाले से कूड़ा निकालकर रेडियो डायग्रोस्टिक बिल्डिंग के बगल में डाल रही थी कि तभी वहां कूड़ा बीन रहा 11 साल का बच्चा मशीन के चपेट में आ गया और उसका फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया जबकि मशीन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक उमड़ा सैलाब

संबंधित समाचार