लखनऊ: युवतियों से कार सवार युवकों ने की अभद्रता, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा
लुलु माॅल से घर लौटते समय समता मूलक चौराहे के पास हुई घटना
लखनऊ। बहन व सहेलियों के संग कार से जा रहे युवक काे दूसरे कार सवार आरोपी ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी भाई को पीटने लगा। बहन ने घटना का वीडियो बनाया तो आरोपी ने मोबाइल छीन कर युवतियों से अभद्रता की। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोमती नगर थाना अंतर्गत कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी राघवेन्द्र कुमार सिंह एलएलबी के छात्र हैं। उन्होंने बताया वह अपनी बहन और उसकी सहेलियों को कार से लुलु माॅल लेकर जा रहे थे। रास्ते में समता मूलक चौराहा के समीप सामने से आयी दूसरी कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी कार सवार गाली गलौज करते हुये उसे खींचकर पीटने लगा। उसकी बहन व सहेलियां घटना का वीडियो बनाने लगीं। तो आरोपी ने बहन का मोबाइल छीन उससे व सहेलियों से अभद्रता की।
भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कार नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में चार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
