हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल के आवास के पास बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, चपेट में आईं 17 गाड़ियां, मचा अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हर दिन शहर में छुट्टा घूमने वाले सांड मुश्किल का सबब बन रहें हैं। शनिवार को प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री के आवास के सामने दो सांड भिड़ गए। नतीजतन उनकी चपेट में आने से तकरीबन 17 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, साथ ही हत्थू ठेले पर चाट, मूंगफली और अण्डे बेंचने वाले कई लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं करीब दो घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा।

cats03

दरअसल हुआ यूं कि शनिवार की शाम को शहर के व्हाइट गंज में प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के आवास के सामने दो सांड आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर हो रही इस बुल फाइट से इधर-उधर से निकलने वाली तकरीबन 17 गाड़ियां उनकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं शाम को वहां हत्थू ठेले पर चाट, मूंगफली और अण्डे बेंचने वालों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। उनका लाखों का सामान सड़क पर बिखर गया। बुल फाइट होने से करीब दो घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। खैर किसी तरह लोगों ने लड़ रहे सांडों को वहां से खदेड़ कर भगाया। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:-सिर पर हिजाब और हांथ में रामध्वज लेकर मुंबई से पैदल अयोध्‍या जा रहीं शबनम शेख, 38वें दिन हलियापुर में हुआ भव्य स्वागत

 

संबंधित समाचार