बरेली: 25 लाख की रंगदारी मांगने पर 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारियों से मिलकर आरोपियों ने एक व्यक्ति के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके बाद आरोपी मकान छोड़ने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित परिवार ने जब इनकार किया है। तब आरोपियों ने एवज में 25 लाख रुपये मांगे हैं। पीड़ित ने थाना बारादरी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। …

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारियों से मिलकर आरोपियों ने एक व्यक्ति के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके बाद आरोपी मकान छोड़ने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित परिवार ने जब इनकार किया है। तब आरोपियों ने एवज में 25 लाख रुपये मांगे हैं। पीड़ित ने थाना बारादरी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुराना शहर मीरा की पेठ निवासी फरहान अंसारी ने बताया कि उनके दादा का मकान हैं, जिसमें मकान के आगे ही उनकी दो दुकाने हैं, जो उनकी दादी ने खरीदी थी और तब से वे लोग उस पर काबिज हैं। उन्होंने बताया कि एक माह पहले हुई बारिश में मकान का अगला हिस्सा गिर गया। इसके बाद भूमाफिया चक निवासी मोहम्मद मोईन व हिस्ट्रीशीटर मीरा की पेठ निवासी अजीम आए और दुकान व मकान पर खुद का हक जताने लगे। इसके साथ ही बदमाशी के बल पर दीवार उठाने को कहने लगे।

इसके बाद उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि फरीदपुर निवासी इरफान बेग ने महिला सन्नो व सीतापुर निवासी रमेश के साथ मिलकर षड़यंत्र रचकर फर्जी कागजात तैयार कर लिए और कांकर टोला निवासी जावेद व मोहनपुर नकटिया निवासी संजीव के नाम रजिस्टर्ड करा लिया। पीड़ित ने इसमें फईम, गुड्डू और नाजिम की मिलीभगत का आरोप लगाया है। जिसके बाद लोगों ने बैठ कर बात कराई तो भू माफिया मोईन व हिस्ट्रीशीटर अजीम 25 लाख की रंगदारी या आधा मकान मांगने लगे। इसके साथ ही जबरन दीवार खड़ी करने की धमकी भी दी। इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार