Auraiya: झारखंड में बीटिंग रिट्रीट समारोह में सम्मानित हुए राम रूप द्विवेदी; राज्यपाल ने शॉल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित...
झारखंड के राज्यपाल ने राम रूप द्विवेदी को सम्मानित किया है।
औरैया के बेला निवासी राम रूप द्विवेदी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हे बीटिंग रिट्रीट समारोह में झारखंड के राज्यपाल ने शॉल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
औरैया, अमृत विचार। जिले के बेला निवासी राम रूप द्विवेदी ने एक बार फिर औरैया जिले का नाम रोशन किया है। उन्हे बीटिंग रिट्रीट समारोह में झारखंड के राज्यपाल ने शॉल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बेला निवासी राम रूप द्विवेदी सेना के शिक्षा कोर में बतौर जूनियर कमीशन अधिकारी के तौर पर झारखण्ड की राजधानी रांची मे तैनात है। विगत 27 जनवरी को प्रदेश की राजधानी रांची के राजभवन मे "बीटिंग रिट्रीट समारोह" का भव्य आयोजन हुआ था, जिसमें प्रदेश स्तर के विभिन्न विभागों ने कई कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया था।

राम रूप द्विवेदी ने इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का न सिर्फ कुशल संयोजन किया बल्कि हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे मंच संचालित कर अपनी भाषा कौशल का लोहा मनवाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर झारखण्ड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राम रूप द्विवेदी को राज्य की तरफ से प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि राम रूप द्विवेदी विगत वर्ष 2023 में भी राज्य के तत्कालीन राज्यपाल रमेश वैस एवं राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी सम्मानित हो चुके हैं। वहीं 24 जनवरी को "उत्तर प्रदेश दिवस" के उपलक्ष्य मे राजभवन झारखण्ड मे एक भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अथिति सी पी राधाकृष्णन, राज्यपाल झारखण्ड ने उन्हें उपहार स्वरुप "एक साल एवं स्मृति चिन्ह" प्रदान कर सम्मानित किया। उनके लिए यह दूसरा अवसर था जब राज्य के राज्यपाल (गवर्नर) द्वारा यह सम्मान मिला।
राम रूप द्विवेदी तीन विषयों में परास्नातक के अलावा सेना की कई डिग्री और डिप्लोमा हासिल कर आज भी अपनी शिक्षा को जारी किये हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि और मिले सम्मान पर उनके पिता गंगाधर द्विवेदी एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
