हरदोई सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
हरदोई, अमृत विचार। सवायजपुर विधानसभा के सवायजपुर मण्डल के सेक्टर मदनापुर गढ़ी में बूथ संख्या-176 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। इस बीच सांसद जयप्रकाश ने आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण को सुना।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय हैं। मन की बात कार्यक्रम के बाद सांसद जयप्रकाश ने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच भाजपा सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को बताए कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर कृष्ण प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, पारुल चौहान,प्रदीप पाठक,जितेंद्र सिंह,धीरू सिंह डही व अमित वर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
