ऊर्जा मंत्री ने किया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ, कहा - केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को दे रही बेहतर सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खेल प्रतियोगिता में असम, कर्नाटक, तमिलनाडु,  तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता की सेवा करते हुए खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेना बहुत ही सराहनीय है। आप सभी को अपने अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी आपके साथ आ सके और जनता से आपका सीधा संवाद भी स्थापित हो सके, जो कि आपके अपने कार्यों के साथ सुविधाओं में और सुधार करने में सहायक हो सकें। 

मंत्री शर्मा ने प्रदेश के साथ अन्य 5 राज्यों से प्रतियोगिता में भाग लेने आये खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ हार-जीत के लिए नहीं खेला जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न अंग जिसने भी बना लिया है उसको शारीरिक और मानसिक दोनों का स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनता की सेवा करते हुए भी खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं, यह बहुत ही सराहनीय है। खेल सिर्फ हार-जीत ही नहीं बल्कि आप सभी में स्पोर्ट्समैन स्पिरिट (खेल की भावना) भी उत्पन्न करता है, जिससे आपको अपने क्षेत्र में कार्य करने में भी बहुत सहायता मिलती है। 

27 - 2024-01-28T173610.574

मंत्री शर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री खेल और खिलाडियों दोनों का ही बड़ा सम्मान करते हैं। जैसे ही कोई खिलाड़ी किसी भी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करता है या मेडल लाता है। प्रधानमंत्री उसे सोशल मीडिया, फ़ोन या किसी भी माध्यम से उसे बधाई देकर उसका हौसला बढ़ाते हैं। इससे पूरे देश की निगाहें उस खिलाड़ी की ओर जाती है। उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री योगी ने भी एशियाड पदक विजेता 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ की धनराशि के साथ पुरुस्कृत कर अधिकारियों का पद देकर सम्मानित भी किया। 

इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष केबी सिंह (निदेशक, का. प्र. एवं प्रशा.), जेडी द्विवेदी (निदेशक, वितरण), सीपी यादव (अपर सचिव), शमशाद अहमद (अपर सचिव), वीके मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, अनिल निगम एवं आरएन पाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व विद्युत् विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -विद्यार्थियों के जीवन में एक-एक क्षण का सदुपयोग आवश्यक : डीएम बाराबंकी

संबंधित समाचार