Kanpur: लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाया शिकार, कई सालों से था फरार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठगी करने के बाद कई सालों से फरार चल रहा था।

कानपुर, अमृत विचार। सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठगी करने के बाद कई सालों से फरार चल रहा था। आज कानपुर में आरोपी को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कल्याणपुर साहब नगर निवासी पीड़ित मोहित बाजपेई ने बताया कि मिर्जापुर निवासी विजयकांत राजपूत से उसकी मुलाकात 2016 में हुई थी। इस दौरान उसने मोहित से अपना रसूख बताते हुए सचिवालय में समूह ग की नौकरी दिलाने की बात कही। सरकारी नौकरी का झांसा देते हुए आरोपी विजयकांत ने उससे 8 लाख रुपए लिए। वहीं विजय कांत ने कल्याणपुर निवासी राजेश और सिद्धांत से भी आठ-आठ लाख रुपए सचिवालय में नौकरी दिलाने के बहाने लिए। इसके बाद राजेश को आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया। 

बाद में सच्चाई सामने आने पर उसने अपना पैसा मांगा तो कई महीनों तक वह टालता रहा। दबाव पड़ता देख उसने बैंक की चेक थमा दी जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गई। इसके बाद उसने विजयकांत पर ठगी का मुकदमा कायम कराया। मुकदमा दायर होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आज कल्याणपुर पुलिस ने विजयकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: पेटीएम पेमेंट सिस्टम में हेराफेरी कर लाखों रुपये हड़पने वाले दो शातिर गिरफ्तार... साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सफलता

संबंधित समाचार