उन्नाव: राष्ट्रपति मुर्मू ने CISF में सहायक कमांडेंट रामबरन सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा; सर्विस रिकॉर्ड देखते हुए मिला पुरस्कार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राष्ट्रपति मुर्मू ने रामबरन सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्नाव अंतर्गत दिनाई चमियानी निवासी रामबरन सिंह को राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया है। वे सीआईएसएफ में एसी पद पर वर्तमान समय मे डीएमआरसी दिल्ली में तैनात हैं।

उन्नाव, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्नाव अंतर्गत दिनाई चमियानी निवासी रामबरन सिंह को राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया है। वे सीआईएसएफ में एसी पद पर वर्तमान समय मे डीएमआरसी दिल्ली में तैनात हैं। जानकारी मिलने के बाद लोगों द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।

बता दें राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किए गए सीआईएफ के सहायक कमांडेंट रामबरन सिंह की प्राथमिक शिक्षा सरदार पटेल स्कूल चमियानी से हुई तथा इंटरमीडिएट उन्होंने दुबेपुर इंटर कॉलेज से किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वर्ष 1987 में सीधी भर्ती में उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक पद से ज्वाइन किया था। पिछले 36 वर्षों में रामबरन सिंह ने विभिन्न राज्यों में तैनात रहकर अपनी सेवाएं दी। वे पांच वर्ष तक ओएनजीसी की गांधार इकाई में यूनिट कमांडर के पद पर तैनात रहे। 

सर्विस रिकॉर्ड को देखते हुए उनका नाम उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए चयनित किया गया था। उन्हें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। रामबरन सिंह के परिवार में पत्नी माया चौधरी, बेटी पल्लवी पटेल, बेटा अभिजीत सिंह, बहू रूपल पटेल तथा पोता रिष्विक है। 

रामबरन सिंह को मिले इस सम्मान की जानकारी होने पर क्षेत्रीय निवासी सतीश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव बहादुर पटेल, भाजपा नेता रजनीश वर्मा, अनिल बाबू सोनी, रामलखन, सोनी, आरडी पटेल, ऊदल फौजी समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: प्रवीण तोगड़िया बोले- 'ज्ञानवापी को हिन्दुओं को पूजा के लिए सौंपे', नीतीश कुमार पर भी दिया बड़ा बयान...

संबंधित समाचार