उन्नाव: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बोले- 'राजनीति में बड़े-बड़े समझौते होते हैं, नीतीश के आने से NDA गठबंधन को मिलेगी मजबूती'
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश के आने से एनडीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
उन्नाव, अमृर विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय राज्यमंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आज एनडीए का दामन थामा है। नीतीश के आने से एनडीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी। भाजपा नेतृत्व नीतीश के फैसले का स्वागत करती है, हम इतना ही कहेंगे। वहीं सुरेश खन्ना ने एक सवाल पर सधे अंदाज में कहा कि राजनीति में बड़े-बड़े समझौते होते हैं। उन्होंने 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा किया है।

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को 2024 में जीत का गुरु मंत्र दिया। वहीं बैठक खत्म करने के बाद देर शाम कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का हौसला भरा।
.jpg)
वहीं मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा देश राममय है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। भाजपा लगातार चुनाव मोड में रहती है। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत है। वहीं मंत्री सुरेश खन्ना ने ज्ञानवापी पर कहा कि काशी, मथुरा सरकार के एजेंडे में है। वहीं कांग्रेस को अखिलेश यादव द्वारा यूपी में 11 सीटे देने पर चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव 11 दें या न दें इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिस दिन काउंटिंग होगी देख लीजिएगा ढूंढना पड़ेगा कि कौन जीता है। पूरी सीट एनडीए और बीजेपी जीतेगी।
