सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक खत्म, चार एजेड़ों पर लगी मोहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक में चार प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई । मुख्यमंत्री पद की रविवार को शपथ लेने के बाद श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को पूर्वाह्न मंत्रिमंडल की हुई बैठक में चार प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

मंत्रिमंडल ने विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पहले विधानमंडल का बजट सत्र 05 फरवरी से शुरू होना तय हुआ था। मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही राज्यपाल के परामर्श से विधानमंडल के बजट सत्र की नई तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। इसके अलावा वित्त विभाग से संबंधित दो प्रस्तावों को भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की । 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार का दावा, अब राजग छोड़कर कहीं और जाने का सवाल ही नहीं

संबंधित समाचार