गोंडा: विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत 6 के खिलाफ नामजद एफआईआर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृतका के भाई की तहरीर पर तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज 

गोंडा, अमृत विचार। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा गांव में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौघड़िया गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन पिंकी का विवाह 6 साल पहले तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा गांव के रहने वाले सलिल मिश्रा के साथ किया था, लेकिन दहेज में पांच साथ रुपये की डिमांड पूरी न होने पर शुक्रवार की रात पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। 

मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने उसके पति सलिल व अन्य परिवारी जनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुष्पेंद्र ने थाने पर दी गयी तहरीर में कहा था कि पिंकी के विवाह के समय उन्होंने ₹5 लाख की नकदी व अन्य घरेलू सामान दहेज के रूप में दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले इस दहेज की रकम से संतुष्ट नहीं थे। वह पिंकी पर और पांच लाख रुपये दहेज‌ लाने का दबाव बना रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पिंकी को घर से भगाने और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

पुष्पेंद्र ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पिंकी के पति सलिल मिश्रा, जेठ सुशील मिश्रा, जेठानी संगीता व सुशील के बेटे वैभव ने शुक्रवार की रात पिंकी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।‌ पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सलिल मिश्रा समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-Sakat Chauth: सकट चौथ व्रत आज, बेटों की लंबी उम्र के लिए मां मांगेंगी दुआएं, जानिए चंद्रोदय का समय

संबंधित समाचार