बापू की आज 151वीं जयंती: राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे भारत को समृद्ध और दयालु बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे। अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ और आज उनकी 151वीं जयंती है। …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे भारत को समृद्ध और दयालु बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे। अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ और आज उनकी 151वीं जयंती है।
मोदी आज सुबह गांधी जी की समाधि स्थल राजघाट गए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए ट्वीट किया,” गांधी जयंती पर हम प्रिय बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखना है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और दयालु भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में सादगी को महत्व दिया और राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शास्त्री जी की आज 116वीं जयंती है। मोदी आज प्रातः शास्त्री जी के समाधि स्थल विजयघाट गए और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्हें याद करते हुए श्री मोदी ने लिखा, “लाल बहादुर शास्त्री जी विनम्र और दृढ़ थे। उन्होंने सादगी को महत्व दिया और जीवन राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। हम उनकी जयंती पर उन्हें भारत के लिए किए गए हर कार्य के लिए कृतज्ञता की भावना के साथ याद करते हैं।”
