हरदोई: युवती को अश्लील इशारे करने वाले युवक के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में एक युवती ने एक युवक पर गंदे इशारे व अश्लीलता करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे घर पर दूर का रिश्तेदार मुकेश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बैरिया गढ़ा थाना बांगरमऊ आया हुआ था।
इस दौरान उसने मुझे अश्लील इशारे करने लगा और अश्लील गाने गाने लगा, जब मैं मना किया तो गंदी-गंदी गालियों का प्रयोग करने लगा मेरे शोर मचाने पर वह भाग गया। इस दौरान मेरे घर पर मेरे माता-पिता नहीं थे।
जिस संबंध में युवती ने बिलग्राम पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक पर अश्लीलता फैलाने के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं, जांच की जा रही है जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बेटे के सिर से उठा पिता का साया, बीएसए ऑफिस से घर पहुंचें शिक्षक की बिगड़ी हालत, मौत
