हरदोई: हाईवे पर मिला अधेड़ का शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। रात की ड्यूटी करने के बाद कांस्टेबिल वापस लौट रहा था, उसी बीच उसे हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर हरियाली पेट्रोल पम्प के एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। कांस्टेबल ने तुरंत 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई और उससे उसे सीएचसी पहुंचाया, वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
पब्लिक इसे हत्या मान रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि उसकी सड़क हादसे में मौत हुई। फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है। जैसा कि बताया गया है कि सोमवार की सुबह कांस्टेबल उधरनपुर से रात की ड्यूटी कर वापस लौट रहा था।
उसी बीच हाई-वे पर हरियाली पेट्रोल पम्प के पास उसे एक 40 से 45 वर्षीय अधेड़ ज़ख्मी हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसे देखते ही कांस्टेबिल ने 108 पर कॉल की और वहां पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस बारे में जहां पब्लिक इसे हत्या मान रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि अधेड़ किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बेटे के सिर से उठा पिता का साया, बीएसए ऑफिस से घर पहुंचें शिक्षक की बिगड़ी हालत, मौत
