बाराबंकी: ऑपरेशन शिविर देख जॉनब्रोक्शा बोले वंडरफुल!, हढ़ियाकोल पहुंची अमेरिका व न्यूजीलैण्ड की टीमें
बाराबंकी, अमृत विचार। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हढ़ियाकोल बाराबंकी का ऑपरेशन शिविर देश विदेश के लोगों के आश्चर्य का केंद्र बन गया है। सोमवार को जब अमेरिका व न्यूजीलैण्ड से जॉनब्रोक्शा की चार सदस्यी टीम आश्रम पर पहुँची तो विशाल ऑपरेशन शिविर को देखकर बोले वंडरफुल, ग्रेट वर्क।
जॉनब्रोक्शा ने निर्जन स्थान पर इतनी बड़ी संख्या हो रहे नेत्र के सफल आपरेशन के लिए आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इतना बड़ा काम बगैर ईश्वर की कृपा के बिना सम्भव नहीं है। उन्होने अपनी टीम के साथ रोग हरण श्रीहनुमान जी के मन्दिर में दर्शन कर सभी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, और श्रीहनुमान जी को धन्यवाद दिया।
आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में मरीजों कि ओपीडी रोहतक पीजीआई से आये, डॉ रमेश हु्डा की टीम ने किया। शिविर में 4000 से अधिक ऑपरेशन किए जाने हैं। डॉ. हुडा की टीम में डॉ. उम्मेद सिंह, खत्री, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (दिल्ली), डॉ. अंशू, डॉ. शची, डॉ. कान्ता, शामिल रहे। सोमवार से नेत्र (मोतियाबिन्द) के आपरेशन फेंको विधि से डाक्टरों ने शुरू कर दिये है।
40 वर्षो से भोजन प्रसाद की व्यवस्था देख रहे कोलकाता के बड़ा बाजार के प्रसिद्ध होजरी निर्माता शंकर लाल सोमानी ने आपने दल बल के साथ आश्रम पर पहुच कर काम सम्भाल लिया है। मुख्यचिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. डीके श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी (नेत्र) डॉ. संजीव साहू नेत्र सर्जन, टीएन वर्मा वरिष्ठ नेत्र परिक्षण अधिकारी, अरविन्द कुमार, राजीव कुमार नेत्र परिक्षण अधिकारी ने आश्रम पर पहुचकर आपरेशन थियेटर, वार्ड, ओपीडी का निरीक्षण कर अपनी संतुष्टि जाहिर की।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: हत्यारोपी दूर, मोबाइल तक नहीं कर सकी बरामद, चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
