प्रयागराज: कुम्भ मेला अधिकारी ने मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर दिए जरूरी निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द की अध्यक्षता में सोमवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में आगामी मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द ने शहर एवं मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए यातायात व पार्किंग की व्यवस्था से सम्बंधित कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होने मेले मे मॉकड्रील एवं निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिया है।

कुम्भ मेलाधिकारी ने पार्किग स्थलों पर बैरिकेटिंग, लाइट, कैमरा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, इंट्री-एग्जिट साइन बोर्ड व अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिया। उन्होंने कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, रीवा, चित्रकूट, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़-अयोध्या सहित अन्य मार्गों से मौनी अमावस्या पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े। 

इसके लिए पार्किंग स्थलों की विशेष व्यवस्था बनाये जाने के लिए कहा है। बैठक में मेलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त स्कूलों व खाली प्लाटों को भी पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था हेतु चिन्हित किया जाये, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वाहनों की पार्किंग करायी जा सके। 

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र के शिविरों की गाड़ियों को खाली बसावट वाले स्थानों पर खड़ी करवाया जाये, जिससे कि श्रद्धालुओं के लिए मार्ग पर परेशानी न हो। 

बैठक में झूंसी साइड, नैनी साइड, फाफामऊ साइड व स्टेशन साइड से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के को काबू करने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्थाओं का पुलिस, मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम  स्थलीय निरीक्षण करे और ज्यादा से ज्यादा मॉकड्रील करे। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ भाग रही थी मां, डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर समझाया

 

संबंधित समाचार