लखनऊ : नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ भाग रही थी मां, डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर समझाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल में सोमवार को एक महिला अपने ही नवजात बच्चे को छोड़कर चुपचाप जा रही थी, लेकिन गार्ड ने महिला को रोक लिया। पूरे मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। अस्पताल प्रशासन ने महिला और उसके पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपने बच्चे को रखने के लिए तैयार नहीं थी। मामला बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। जिसके बाद मामला शांत हो सका और महिला अपने बच्चे के पास वापस लौटी।

दरअलस, संगीता नाम की महिला का बीते दिनो अस्पताल में प्रसव हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच आपसी विवाद चल रहा है। यही विवाद नवजात के लिए समस्या बन गया। बच्चे के जन्म के बाद से ही पति पत्नि के बीच विवाद बढ़ गया था। दोनों के बीच अस्पताल में ही विवाद हो जाया करता था। सोमवार को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद महिला संगीता चुपचाप अस्पताल में बच्चे को छोड़कर जानें लगी। अस्पताल के गेट पर संगीता पहुंची ही थी कि वहां मौजूद गार्ड ने महिला के हाथ में वीगो लगा देख लिया। उन्होंने महिला को रोक कर जानकारी ली। जिस पर पूरा मामला खुल गया। गार्ड ने इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। 

अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि पति पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा है। जिसके कारण महिला अपने बच्चे को छोड़कर जा रही थी। इसबात की जानकारी होने पर महिला को समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इस पर 112 नंबर पर फोन का पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दंपति को समझाया है। अब महिला अपने बच्चे के पास है। 

यह भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन SIMI पर पांच साल का प्रतिबंध बढ़ाया, UAPA के तहत कार्रवाई

संबंधित समाचार