सुलतानपुर : गृहमंत्री अमित शाह के मामले में बयान दर्ज
सुलतानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व दो अन्य के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई में मंगलवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में परिवादी वरुण मिश्र का बयान दर्ज किया गया। कोर्ट ने शेष गवाहों के बयान के लिए 17 फरवरी की तारीख नियत किया है।
बता दें कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। परिवादी का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 10 जून 2017 को छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अजय जायसवाल और विनय मालवीय पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इससे परिवादी की भावनाएं आहत हुईं।
ये भी पढ़ें -संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक संपन्न, सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता हुए शामिल
