बहराइच: जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ितों ने राजस्व टीम पर कब्जा करवाने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायती
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बंजरिया गांव निवासी ग्रामीणों को सरकार की ओर से चकबंदी में जमीन दी गई थी। लेकिन उस जमीन पर राजस्व विभाग ने दबंगों को कब्जा दिलवा दिया है। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं। पुलिस और तहसील प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया के मजरा मोतीपुरवा निवासी वीर सिंह पुत्र नंद किशोर, मदन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, सुभाष सिंह और जुगरा देवी पत्नी बाबादीन ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में सभी का कहना है कि वह सभी वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर रहते हैं।
सभी बाढ़ और कटान प्रभावित हैं। जिसके चलते 30 वर्ष पूर्व सरकार ने चकबंदी के तहत जमीन गाटा संख्या 2033 ख दिया था। इस जमीन पर सभी रह रहे थे। लेकिन गांव निवासी संचित वर्मा, अरविंद वर्मा, भोला और मंजू देवी ने दबंगई के बल पर राजस्व विभाग को घूस दे दिया।
राजस्व टीम ने उनकी जमीन पर दबंगों को कब्जा दिलवा दिया। विपक्षियों ने खुली गुंडई की। इसकी जानकारी कोतवाली में देने के साथ एसडीएम को भी दी गई। लेकिन राजनीतिक दल के हस्तक्षेप के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह सभी बेघर हो गए हैं।
वीर सिंह का कहना है कि वह सब जमीन क्या भाव में कहां जाएं उसने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है उसका कहना है कि तीन माह से अधिक समय बीत गए हैं, लेकिन पुलिस और तहसील प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-फसल नुकसान का मुआवजा देने में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, मांगा जवाब
