कासगंज: लोकदल की जिलाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार की गई राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष सहित छह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इन सभी पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है। डीएम के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई है ।इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
कासगंज कोतवाली पुलिस ने गैंग लीडर मुजाहिद सहित छह के विरुद्ध अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी। इसमें राष्ट्रीय लोक दल की जिलाध्यक्ष आसमा वारसी, इमरान, शायरा, गुलसफा और सीमा भी शामिल थी। पुलिस ने रिपोर्ट में लिखा कि यह अपराधी अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी चाहिए। कासगंज कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की गई।
डीएम ने इस मामले में संज्ञान लिया और गैंग चार्ट जारी करने के लिए अनुमोदन दे दिया। डीएम का अनुमोदन मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है और यह कार्रवाई जिलेभर में चर्चा का विषय बन रही है।
डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी सक्रियता कम करने के लिए गैंगस्टर लगाया गया है। सुधीर राघव, इंस्पेक्टर
ये भी पढे़ं- कासगंज: कांशीराम कॉलोनी में उपभोक्ताओं को मिल रहे लाखों के बिल
