Video: गोंडा में स्कॉर्पियो चालक की दबंगई: पहले बाइक सवार को पीटा फिर लोगों को कुचलने की कोशिश
गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को एक स्कॉर्पियो चालक की दबंगई सामने आई है। वाहन में खरोंच लगने से नाराज चालक ने बाइक सवार युवक को पहले लात घूंसों से पीटा और फिर रॉड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकना चाहा तो चालक ने स्कॉर्पियो को दौड़ाते हुए लोगों को कुचलने की कोशिश की।
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 30, 2024
हालांकि जाम के कारण वह भागने में असफल रहा और वाहन लेकर गड्ढे में चला गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो की ठोकर से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। स्कॉर्पियो चालक की दबंगई और हंगामें की पूरी घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस मारपीट में बाइक सवार दंपति घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : कारसेवकों का जत्था रामलला के दर्शन के लिए निकला
