बहराइच: 65 हजार रुपये लूटकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कस्बा में स्थित बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे युवक से बाइक सवार तीन लुटेरे 65 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया।सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर लुटेरों की तलाश कर रही है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौगईयां निवासी विवेक गुप्ता मंगलवार को रुपए निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक कैसरगंज पहुंचे।

बैंक से 65 हजार रुपये निकालकर गाड़ी में पेट्रोल भराने मुन्ना पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल भराकर वापस घर जा रहे युवक को पल्सर सवार तीन लुटेरों ने लखनऊ बहराइच मार्ग पर परमहंस डिग्री कॉलेज के पास रोक लिया। युवक की जेब में रखें 65 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीडित ने लूट की सूचना कैसरगंज पुलिस को दी है।

लूट की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पडताल शुरू कर दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। लेनदेन के चक्कर में घटना वारदात की कहानी बनायी गयी है।बैंक से साढे तीन बजे पैसा निकाला गया है। जबकि पुलिस को सूचना साढे छः बजे दी गयी है।

यह भी पढ़ें:-संजय के बाहर आने से देश में नया बदलाव होगा, बोले रघु ठाकुर

 

संबंधित समाचार