बरेली: भाजपा के गांव चलो अभियान के लिए गतिविधियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में स्थिति मजबूत करने के लिए चार फरवरी से शुरू होने वाले भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

मंगलवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठनात्मक जिला बरेली में एक हजार से अधिक ग्राम संयोजक और ग्राम प्रवासी कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। प्रवासी कार्यकर्ताओं को 24 घंटा गांव में रह कर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाएं बतानी होंगी। एक हजार से अधिक आबादी वाले गांव में दो कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।

सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में बुनियादी बदलाव से आर्थिक परिवर्तन की आधारशिला बनकर भारत उभरा है। विकास के मॉडल को जन-जन तक ले जाकर 2024 में पुनः जन समर्थन जुटाना है। 

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि अभियान के लिए एक संयोजक, दो सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके लिए मंडल स्तर पर कार्यशाला 1 व 2 फरवरी को होगी। संचालन अभियान के जिला संयोजक डॉ. निर्भय गुर्जर ने किया। विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, दीपक सोनकर, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- सड़क सुरक्षा माह : सात ओवरलोड ट्रक सीज, 13 के काटे चालान

 

संबंधित समाचार