सड़क सुरक्षा माह : सात ओवरलोड ट्रक सीज, 13 के काटे चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ ने मंगलवार को सीबीगंज और इज्जतनगर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड सात ट्रक सीज किए। 13 ट्रक के चालान काटे। बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाने और और बाइक पर तीन लोगों को बैठाने वालों पर भी कार्रवाई की।

एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने सीबीगंज, इज्जतनगर और बड़ा बाईपास पर चेकिंग की। जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे गए। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हेलमेट न लगाने पर 50 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 15 लोगों के चालान काटे गए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: खुलेआम सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे सांड, जिलाधिकारी के आदेश हवा-हवाई

 

संबंधित समाचार