कौशांबी: सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही को पुलिसकर्मियों ने दिया कंधा, आईजी और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी/प्रयागराज, अमृत विचार। सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह भोर में चोरी की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे पर सिपाही अवनीश दुबे को टक्कर मार दी, आनन फ़ानन मे अवनीश दुबे को प्रयागराज के स्वरुप रानी हॉस्पिटल लाया गया लेकिन सिपाही की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

सिपाही अवनीश दुबे के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन्स में आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र प्रेम कुमार गौतम,व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,एएसपी अशोक कुमार वर्मा, एसीपी मनोज रघुवंशी सहित अन्य अधिकारियो तथा सिपाही के परिजनों द्वारा फूल माला व रीट से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही अधिकारियों द्वारा कंधा देकर अन्तिम विदाई दी गई एवम परिजनों को सांत्वना देकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान पूरा पुलिस लाइन गमगीन रहा।

यह भी पढ़ें:-बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी, फाइनेंशियल बिड में लगाई सबसे बड़ी बोली

संबंधित समाचार