रामपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचे आजम खां, डूंगरपुर मामले में आजम सहित सातों आरोपी बरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर के एक मामले में  एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने  सपा नेता आजम खां पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां समेत सभी आरोपियो को बरी कर दिया  है।

image 234

बताते चलें कि सपा शासनकाल डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे। इस जगह पर पहले से कुछ लोगों के मकान बने थे। सरकारी जमीन पर बताकर तीन फरवरी 2016 की सुबह तोड़ दिया गया था इसके करीब एक साल  बाद सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया था। सूबे में भाजपा की सरकार आने पर डूंगरपुर के बाशिंदों ने जुलाई 2019 को  गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए  थे।

 जिसमें आरोप लगाया था कि सपा सरकार में आजम खां के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने बस्ती में आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई थी।  मकानों पर  बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया था। इन मुकदमों में पहले आजम खां नामजद नहीं थे, लेकिन विवेचना के दौरान जो आरोपी गिरफ्तार किए थे। उन्होंने पुलिस को बयान दिए थे कि आजम खां के इशारे पर मकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की थी। उसी के आधार पर पुलिस ने आजम खां को भी आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी।

 इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। इनमें एक मामला रूबी पत्नी करामत अली की ओर से दर्ज कराया गया था।बुधवार को सभी आरोपी कोर्ट पहुंचे। करीब तीन बजे आजम खां कोर्ट  पहुंचे। उसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी को साक्ष्य मोहम्मद आजम खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,ओमेंद्र चौहान,बरकत अली,रिटायर्ड आलेसहन खां,फिरोज खान और रानू खां है। 

डूंगरपुर के एक मामले में लगातार कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।जिसमे बुधवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों का साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। - विनोद शर्मा,आजम खां के अधिवक्ता

ये भी पढ़ें:- रामपुर में प्यार चढ़ा परवान...पति चलाता ही रह गया ट्रक, तीन बच्चों की मां झोलाछाप के साथ फरार

संबंधित समाचार