प्रयागराज : शुआट्स कर्मचारियों ने फिर शुरू किया आंदोलन, वेतन की कर रहे मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। शुआट्स विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी परीक्षा संपन्न कराने के बाद बकाया वेतन एवं प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर फिर से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। कर्मचारियों ने कहा है कि विश्वविद्यालय में लोग कार्यवाहक पदों पर बैठे हुए हैं और जो जेल में हैं उनके द्वारा निर्देशित हो रहे हैं। इसलिए शिक्षक  एवं कर्मचारी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर से आंदोलन पर रोज बैठेंगे। 

कर्मचारियों की मांग है कि रिसीवर की जल्द से जल्द नियुक्त किया जाए। दूसरा अहम बिंदु हमारे बकाया वेतन 10 महीने का जल्द से जल्द दी जाए। हम 22 बिंदुओं पर अपनी मांग कर रहे हैं। हम सभी को जिला प्रशासन एवं सरकार से न्याय चाहिए। इस विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द रिसीवर की नियुक्ति की जाए।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती : कल से चलाया जायेगा ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान, DM ने दिए ये निर्देश   

संबंधित समाचार