Etawah News: लाल सिग्नल तोड़कर गुजरी ट्रेन… रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, यात्री घंटों हुए परेशान
इटावा में लाल सिग्नल तोड़कर ट्रेन गुजरी।
इटावा में लाल सिग्नल तोड़कर ट्रेन गुजरी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, सुपरफास्ट शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन ने ओवरशूट किया।
इटावा, अमृत विचार। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित भरथना रेल व टूंडला रेल प्रशासन में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बनारस से चल कर दिल्ली जा रही सुपरफास्ट शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन भरथना पहुंचने से पहले सुबह सवा 7 बजे आउटर पर लगे लाल सिग्नल के संकेत को देखे बगैर सिग्नल तोड़ते हुए (ओवरशूट कर) आगे निकल गई।
हालांकि केबिन मैन व गार्ड की वाकी टाकी पर मिली सूचना पर चालक लोको पायलट ने सिग्नल तोड़कर ट्रेन को आउटर पर ही रोक लिया। जिसके कारण सुपरफास्ट शिवगंगा ट्रेन करीब आधे घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की मैन अप लाइन पर खड़ी रही,जिसके कारण दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर करीब आधे घंटे तक रेल यातायात बंद बना रहा।
इटावा व भरथना रेलवे प्रशासन के निर्देश पर शिवगंगा को 7:45 बजे धीमी गति से भरथना रेलवे स्टेशन तक लेजाया गया। स्टेशन की अप लूप लाइन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर ट्रेन पर खड़ा कर अधिकारियों ने ट्रेन के चालक लोको पायलट का डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए अन्य जांच पड़ताल शुरू करदी। इस दौरान चाय-पानी नास्ता और वगैर कैंटीन वाली स्टेशन पर सुबह,सुबह ट्रेन को खड़ा करने पर रेल यात्रियों को जल पान नास्ता आदि उपलब्ध करने में ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे सूत्रों की माने तो ट्रेन का ओवरशूट होना बड़ी घटना है। लाल सिग्नल तोड़कर ट्रेन की आगे गन्तव्य को निकलना बड़ी लापरवाही है। यदि आगे कोई अन्य ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी होती तो संभावित एक बड़े ट्रेन हादसे व दुर्घटना को रोक पाना मुश्किल होता। हालांकि तमाम जांच पड़ताल के बाद रेल प्रशासन ने अन्य चालक लोको पायलट बुलाकर ट्रेन को करीब ढाई घंटे बाद 9:24 बजे गन्तव्य के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया।
ये भी पढ़ें- Piyush Jain: इत्र कारोबारी पीयूष जैन बोला- साहब 23 किलो सोना मेरा नहीं है... पेनाल्टी जमा कर दी...
