Banda News: प्रतिबंधित सोलह कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में प्रतिबंधित सोलह कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार।

बांदा में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कछुओं को बेचने जा रहे चार कछुए बरामद तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 16 कछुए बरामद किया है।

बांदा, अमृत विचार। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कछुओं को बेचने जा रहे चार कछुए बरामद तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 16 कछुए बरामद किया है। सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र से वन विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग कछुए लेकर जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग और गिरवा थाना प्रभारी राकेश तिवारी की टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर तस्कर बाइक से भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से बोरी में भरे सुंदरी प्रजाति के 16 कछुए बरामद किए गए।

आरोपियों दीपक कुचबंधिया पुत्र जिल्लू, करन कुचबंधिया पुत्र राजू, संजय कुचबंधिया पुत्र अमर सिंह निवासी बड़ागांव थाना देवेन्द्र नगर जनपद पन्ना म.प्र. और कमलेश कुचबंधिया पुत्र बाबू निवासी पकड़ी थाना सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वही वनाधिकारी ने बताया कि सुंदरी प्रजाति के कछुए बुंदेलखंड में पाए जाते है और यह प्रतिबंधित प्रजाति के है। इन्हे पकड़ने और बेचने की परमिशन नही है। ये लोग नरैनी से कछुओं को पकड़कर कोलकत्ता और महाराष्ट्र में बेचते है। वहां इनका प्रयोग शक्ति वर्धक दवा बनाने में किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: लाल सिग्नल तोड़कर गुजरी ट्रेन… रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, यात्री घंटों हुए परेशान

 

संबंधित समाचार