बराबरी का हक पाना है तो बनवाएं पीडीए की सरकार: रामहर्ष यादव
बहराइच, अमृत विचार। सपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव (एडवोकेट) की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर में चल रहे पीडीए पखवाड़ा चौपाल पर चर्चा व आगामी 5 फरवरी को समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के जनपद आगमन कार्यक्रम की रूप रेखा बनाने व अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूचियों का गहन अध्ययन कर नये नामों को शामिल एवं छुटे नामो को पुनः दर्ज करवाने के दिशा निर्देश दिये।
बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान 'बंटी' ने किया। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सम्बोधन करते हुए कहा कि शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित, महिला व अल्पसंख्यक सभी लोगो को समाज मे सम्मान और राजीनीतिक भागीदारी देने के लिए हमारे नेता अखिलेश यादव सदैव संकल्पित है और इसी लिए उन्होंने इस बार PDA सरकार का नारा जोरों से बुलंद किया है। पीडीए मूल रूप से 'पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व आधी आबादी' पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार व उपेक्षा के खिलाफ पैदा हुई आवाज़ है।
उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर आ रहे मिठाई लाल भारती, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता है। जिनके आगमन को लेकर जिला नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा बना ली गयी है।
बैठक को जिला महासचिव सुनील कुमार निषाद, पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक रमेश गौतम, संत कुमार पासी, बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा, उत्तम कुमार सिंह एडवोकेट, राम जी यादव, हाजी वसीम शेरवानी, अफशाल शानू, शैलेश सिंह शैलू, धनजन्य सिंह सभासद, सुमन शर्मा, रेखा राव, कुमारी निशी खान, मो. आसिफ, गौरव यादव, जवाहर यादव, अयोध्या प्रसाद सोनी, विश्राम सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर: शादी के बंधन में बंधे 604 जोड़े, खाई साथ जीने मरने की कसमें, डीएम ने किया कन्यादान
