IPL 2020: स्मिथ को मिलेगी विराट से कड़ी चुनौती
अबु धाबी। जीत की पटरी पर लौट चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने शनिवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली अपने पिछले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में मात देने के बाद नए उत्साह में …
अबु धाबी। जीत की पटरी पर लौट चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने शनिवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली अपने पिछले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में मात देने के बाद नए उत्साह में नजर आ रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश होगी कि पिछली जीत की लय को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में बरकरार रखा जाए। विराट जानते हैं कि उनके सामने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के रूप में राजस्थान का ऐसा कप्तान है जो उन्हें चुनौती दे सकता है।
हालांकि राजस्थान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से 37 रन से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान की दो जीत के बाद यह पहली पराजय थी और स्मिथ जानते हैं कि बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें वापसी करनी होगी क्योंकि लगातार दो हार का टीम के मनोबल पर असर पड़ सकता है।
