माघ मेला प्रयागराज : आग लगने से कई शिविर राख, मुश्किल से पाया गया काबू
प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेले में बैकुंठ धाम के अन्नपूर्णा चौराहा में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से कई शिविर जलकर राख हो गए, जिससे हजारों का सामान स्वाह हो गया।
जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य के शिविर में गत दिनो दोपहर में अचानक आग लग गई। श्रीधराचार्य महाराज ने बताया कि कई दमकल से लगने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से हजारों का सामान और कई शिविर जलकर राख हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की खराब वायरिंग के कारण यह आग लगी। उन्होंने बताया कि सिविल जल जाने के कारण कल्पवासी परेशान है। रसोई घर दूर होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रिहायश की व्यवस्था करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया उद्घाटन
