Budget 2024-25: अंतरिम बजट पर बोले पीएम मोदी, ये मजबूत भविष्य की गारंटी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चुनावी साल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने पिछले 10 सालों में सरकार के काम-काज का ब्यौरा पेश किया है और उपलब्धियों की चर्चा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि  यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. ये विकसित भारत के लिए समर्पित बजट है। इस बजट में युवा भारत के युवा आकांक्षा प्रतिबिंब हैं। शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई देते है। युवा, महिला और किसान को सशक्त बनाएंगे। स्टार्टअप्स को मिलने वाली छूट का भी ऐलान किया गया है। ये मजबूत भविष्य की गारंटी है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जो विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आज का ये बजट समावेशी और नवोन्मेषी बजट है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षा का प्रतिबिंब भी है।

पीएम मोदी ने कहा, हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं और उसे प्राप्त करते हैं। गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए. अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य है। 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य रखा है। आयुष्मान योजना में आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सोलर प्रक्रिया अपनाने से मुफ्त बिजली मिल सकेगी। 

ये भी पढ़ें- Budget 2024-25: सरकार का फोकस गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित- वित्त मंत्री

संबंधित समाचार